एक मार्च तक जमा होंगे बीएड प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम फार्म
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर यूजी और पीजी के प्रथम और तृतीय मिस्टर की परीक्षा लेने का परीक्षा लेने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थी 25 फरवरी तक 300 रूपए विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं बीएड प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित विद्यार्थी एक मार्च तक सामान्य शुल्क और 300 रुपए के विलंब शुल्क के साथ छह मार्च तक फार्म जमा कर पाएंगे।
बीयू सभी एटीकेटी और पीजी के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम लेने जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को असाइनमेंट और प्रायोगिक परीक्षाओं के आधार पर पास किया जाएगा। बीयू 26 फरवरी तक असाइनमेंट जमा कराएगा।
इसके आधार पर उनका वैल्यूशन किया जाएगा। विद्यार्थी 25 फरवरी तक 300 रुपये के विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर पाएंगे। फॉर्म जमा होने के बाद ही कॉलेज के प्रोफेसर विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए असाइनमेंट और प्रायोगिक परीक्षाओं के नंबर बीयू भेज पाएंगे। जब तक विद्यार्थी फॉर्म जमा नहीं करेंगे उनके नंबर बीयू नहीं भेजे जाएंगे क्योंकि आॅनलाइन फॉर्म जमा होने के बाद ही कॉलेज उनके नंबर बरकतउल्ला आॅनलाइन भेज पाएगा।

पाठको की राय